Paytm Personal Loan Online Apply |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की पेटीएम से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों कभी कभी हमें अचानक से पैसो की जरुरत पड़ जाती है लेकिन जब सेविंग किए गए पैसे पर्याप्त नहीं होते तब लोन लेने का ख्याल दिमाग में आता है | अगर आप भी लोन लेने की सोच रहे है तो पेटीएम आपकी मदद कर सकता है |
पेटीएम एक ऐसा भारतीय मोबाइल एप्लीकेशन है जिसके द्वारा न सिर्फ मनी ट्रांसफर, या मोबाइल रिचार्ज कर सकते है बल्कि पर्सनल लोन भी ले सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से पेटीएम से पर्सनल लोन ले सके और इसका लाभ उठा सके | लेकिन इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |
पेटीएम पर्सनल लोन क्या है ?
पेटीएम ऐप आज के समय में डिजिटल लेनदेन के लिए भारत का नंबर वन ऐप बन चूका है | पेटीएम ऐप में डिजिटल लेनदेन के अलावा और भी बहुत सारे फीचर्स इस ऐप है जैसे की बिजली बिल, मोबाइल रिचार्ज, ऑनलाइन शॉपिंग आदि | पेटीएम एप्लीकेशन की प्रचलितता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की आज इस ऐप को 46 करोड़ से भी ज्यादा भारतीय लोग इस्तेमाल कर रहे है | हाल ही में पेटीएम के द्वारा एक नया फीचर लांच किया गया है जिससे हम पेटीएम ऐप से लोन ले सकते है |
पेटीएम से पर्सनल लोन कैसे लें ?
अगर आप पेटीएम से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- पेटीएम से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर से पेटीएम ऐप को इंस्टॉल करना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस पेटीएम ऐप को ओपन करना होगा और थोड़ा नीचे स्क्रॉल करके Loans And Credit Cards के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद एक पॉप अप ओपन होगा जिसमे आपको Personal Loan पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपना पैन नंबर फिर जन्मतिथि और ईमेल डालकर व्यवसाय सेलेक्ट करना होगा | अगर आप Salaried सेलेक्ट करेंगे तो आपके लोन एप्लीकेशन के लिए अच्छा रहेगा और उसके बाद आपको दिए गए दोनों चेक बॉक्स पर टिक करना होगा और कंटिन्यू पर क्लिक करना होगा |
- अब आपको अपना पिन कोड और वर्तमान पता दर्ज करना होगा और उसके बाद आपको प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- लगभग एक मिनट की लेंडिंग के बाद आपको लोन अमाउंट सेलेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा तो आपको अपना लोन अमाउंट सेलेक्ट करके ईएमआई का प्रकार सेलेक्ट करना होगा और Accept & Continue With KYC पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपनी एक सेल्फी अपलोड करना होगा जिसके लिए आपको Take a Selfie Now पर क्लिक करना होगा और सेल्फी खींच कर उपलोड करना होगा |
- अब आपको वह बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करना होगा जिसमे वह लोन अमाउंट प्राप्त करना चाहते है और आईएफएससी कोड डालना होगा और प्रोसीड के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- उसके बाद जितना आपने लोन लिया है उसमे से 4.5% प्रोसेसिंग फ़ीस +18% GST काट कर बाकि आपके द्वारा दर्ज किए गए बैंक अकाउंट में भेज दी जाएगी |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की पेटीएम से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे पेटीएम से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |